बर्ड्स ऑफ दलमा का कैलेंडर अनावरण हुआ
घाटशिला के मऊभंडार में 'रन फॉर वन' कार्यक्रम में बर्ड्स ऑफ दलमा कैलेंडर का अनावरण किया गया। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और अन्य अधिकारियों ने इसे प्रस्तुत किया। कैलेंडर में 14 पन्नों पर दलमा क्षेत्र के...
घाटशिला के मऊभंडार में आयोजित रन फॉर वन कार्यक्रम में बर्ड्स ऑफ दलमा कैलेंडर का अनावरण किया गया। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार, आरसीसीएफ स्मिता पंकज, और मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एसआर नटेश ने कैलेंडर का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में डीएफओ सबा आलम अंसारी भी मौजूद रहे। कैलेंडर में 14 पन्ने हैं, जिनमें दलमा क्षेत्र में निवास करने वाले विभिन्न पक्षियों की तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से दलमा के पक्षियों की खूबसूरती और विविधता को दर्शाया गया है। हर पन्ने पर उस पक्षी की तस्वीर के साथ उसे कैद करने वाले फोटोग्राफर का नाम भी उल्लेखित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।