Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsProtests Erupt in Barkagaon After 26 Hindus Killed by Terrorists in Pahalgam Kashmir

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजली

बड़कागांव में बुद्धिजीवियों ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 हिंदुओं की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने पाकिस्तान को कड़ा सबक...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 25 April 2025 02:23 AM
share Share
Follow Us on
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजली

बड़कागांव प्रतिनिधि। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर 26 हिंदुओं की हत्या किए जाने को लेकर बड़कागांव के प्रबुद्ध जनों ने विरोध प्रदर्शन किया एवं घटना की कड़ी निंदा की है। मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुरुवार देर शाम बड़कागांव सूर्य मंदिर से लेकर बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार, कुशवाहा मुहल्ला, थाना रोड व अन्य चौक-चौराहों तक कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि जल्द से जल्द आतंकवादियों का खात्मा किया जाए और पाकिस्तान को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, उमेश दांगी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, किशोर कुमार मेहता, सरोज मेहता, नरसिंह प्रसाद, शिबू उर्फ शिव शंकर मेहता, उदय मेहता, अवध किशोर कुमार, सनी कुमार, वासुदेव प्रसाद, तुलसी राणा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

बड़कागांव पी3 कैंडल मार्च निकालते बड़कागांव के बुद्धिजीवी लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें