पेड़ काटने के विरोध में केरेडारी में ग्रामीणों ने दिया धरना
केरेडारी में खनन कंपनी द्वारा लगभग 200 पेड़ काटे जाने पर भू-रैयतों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चट्टी बरियातू कोल माइंस के ओबी डंप वाहनों को जब्त कर लिया। भू-रैयतों की मांग है कि जब तक मध्य...

केरेडारी। प्रतिनिधि खनन से जुड़ी रित्विक ने गत रात्रि जोरदाग में लगे लगभग 200 पेड़ काट दिया। जिसके विरोध में सैकड़ो भू-रैयतों ने शनिवार सुबह से चट्टी बरियातू कोल माइंस के ओबी डंप करने वाले कुछ वाहनों को जब्त कर लिया। साथ ही चट्टी बरियातु कोल परियोजना पास धरना में बैठ गए है।भू रैयतों ने कम्पनी से मांग कि है कि जब तक मध्य विद्यालय जोरदाग को दूसरे जगहों में स्थानांतरित नही किया जाए । तब तक विद्यालय के इर्द गिर्द ओबी डंप नही हो। साथ ही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि चट्टी बरियातु कोल माइंस में ब्लास्टिंग के समय विद्यालय भवन में कम्पन होता है। जिसके कारण ब्लास्टिंग के समय बच्चों को विद्यालय से बाहर करना पड़ता है। वही इस विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रा आशा कुमारी,सोनाली कुमारी,करिश्मा कुमारी,मालको कुमारी,चांदनी कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,रूपा कुमारी समेत अन्य बच्चों ने बताया कि ब्लास्टिंग होता है, उस समय हमलोग डर जाते है,ऐसा लगता है कि विद्यालय भवन गिर जाएगा। इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रमुख सुनीता देवी ने की।जबकि संचालन अखिलेश कुमार गौरव ने किया।प्रमुख ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जबतक हमलोगों की मांगे पूरी नही होगी। तबतक ओबी डंप का काम बंद रहेगा। इस बीच माइंस के पदाधिकारी भास्कर सिंह,रिजवान अंसारी के साथ अन्य पदाधिकारी आये। ग्रामीणों से समझौता की बात नही बनी और वे वापस हो गए।पेड़ और स्कूल कोल माइंस क्षेत्र में पड़ता है।समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी है। मौके पर मुखिया महेश साव, प्रेमरंजन पासवान,खिरोधर साव,सिबदेव सोनी,ब्रजेश राम,चौहान राम,कुलदीप साव,ब्रजेश राम,चौहान राम,कुलदीप साव,सुधीर साव, अनिल मुंडा,यशोदा देवी,समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।