सीओ ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
छठ की तैयारियां को लेकर केरेडारी प्रखंड में छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। तालाब की गहराई के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम किए गए और लोगो को निर्देश दिए गए।
Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 18 Nov 2023 11:43 PM

केरेडारी ।प्रतिनिधि लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां को लेकर छठ घाटों में केरेडारी प्रखंड के हेवई स्थित तालाब समेत अन्य छठ घाटों का सीओ रामरतन वर्णवाल ,थाना प्रभारी नायल गोड़बिन केरकेट्टा ने निरीक्षण किया। इस दौरान अंचलाधिकार ने तालाब की गहराई के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, महिलाओं और बच्चों को तालाब की गहराई से दूर रहने को एहतियात , बैरेकेडिंग करने, वॉलिंटियर को चिन्हित कर घाटों पर रखने और साफ सफाई करने का लोगो के निर्देश दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।