फांसी के फंदे से झूलता अज्ञात शव किया बरामद
बड़कागांव में महुदी पहाड़ के पास एक अज्ञात युवक की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। युवक की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव पुलिस ने महुदी पहाड़ स्थित चरका नदी जंगल के समीप पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ अज्ञात युवक की शव बरामद किया है। उम्र लगभग 20 से 25 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। इस संबंध में अवर पुलिस निरीक्षक आशीष भगत ने बताया कि शव की पहचान परिजन के लिए मुर्दा घर में 72 घंटे के लिए रखा गया है। मृतक युवक पीला टी-शर्ट एवं ब्लू जींस पहने हुए है। घटनास्थल पर जूता बिखरा पड़ा है। बताते चले की घटना जंगल में जानवर चरा रहे चरवाहों ने पेड़ से झूलता हुआ लाश देखा। जिसकी जानकारी चरवाहों ने स्थानीय ग्रामीणों को दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।