बड़कागांव में धूम-धाम से मनी माता शबरी की जयंती
बरवाडीह में माता सबरी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर माता शबरी, भगवान श्री राम और भाई लक्ष्मण की जीवंत झांकी निकाली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख फुलवा देवी ने किया। समारोह में कई प्रमुख...

बड़कागांव, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय भुईंया समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में बरवाडीह भोक्ता स्थान में राम जानकी मंदिर में धूम-धाम से माता सबरी जयंती मनाई गई। इस दौरान माता शबरी, भगवान श्री रामचंद्र, भाई लक्ष्मण की जीवंत झांकी निकाली गई। उद्घाटन प्रमुख फुलवा देवी ने फीता काट कर किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम एवं संचालन महावीर राम ने किया। मुख्य अतिथि प्रमुख फुलवा देवी एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुनिता देवी, पूर्व मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ महतो, पंसस उपेंद्र महतो, प्रभु राम ,हेमंत भुइयां ,गया से सुरजनदेव ऋषि, विपिन कुमार उपस्थित हुए। बरवाडीह भोक्ता स्थान राम जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को प्रमुख फुलवा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि माता शबरी और भगवान श्री रामचंद्र के बीच का संबंध प्रेम का संदेश देता है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम, सचिव शंकर भुईयां, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष शारदा ऋषि, खेमलाल भुईयां, गिरजा भुईयां, रामचंद्र भुईयां ,रामवृक्ष राम, गणेश भुईंया, गुलाब भुईयां, अशोक राम, वार्ड सदस्य फूलचंद भुईयां, सविता देवी ,संतोष भुईयां, मोहन भुईयां , सोमर भुईयां के अलावा प्रखंड के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।