Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsManish Jaiswal Gifts Lehenga to Needy Daughters for Weddings in Vishnugadh

सांसद के उपलब्ध कराए गए लहंगा का किया वितरण

विष्णुगढ़ में हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने जरूरतमंद बेटियों के विवाह में लहंगा उपहार में दिया। गांवों में जाकर लहंगा वितरित किया गया। बेबी कुमारी और काजल कुमारी के विवाह अवसर पर सांसद के प्रतिनिधि और...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 26 April 2025 10:28 PM
share Share
Follow Us on
सांसद के उपलब्ध कराए गए लहंगा का किया वितरण

विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल द्वारा प्रत्येक जरूरतमंद बेटी के विवाह में लहंगा उपहार स्वरूप भेंट दी जा रही है। शनिवार को विष्णुगढ़ पूर्वी गाल्होबार, जोबर, सिरय, सारुकुदर आदि गांवों में घर-घर जाकर लहंगा उपलब्ध कराया गया। गाल्होबार निवासी बेबी कुमारी पिता गोविंद ठाकुर, जोबर निवासी काजल कुमारी पिता भोला महतो के विवाह के अवसर पर पूर्वी सांसद प्रतिनिधि नागेश्वर महतो एवं मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में संयुक्त रूप से भेंट दिया गया। परिवार जनों एवं उपस्थित लोगों ने सांसद मनीष जयसवाल को इस पुण्य कार्य के लिए आभार प्रकट किया। मुख्य रूप से भाजपा विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुखदेव रजवार, सुशील कुमार मंडल, प्रकाश साव, गोविंद महतो, चूड़ामणि पांडे, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, सूरज पाठक, देवेंद्र प्रजापति इत्यादि ग्रामीण एवं परिजन उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें