झामुमो की चुनावी समीक्षा ओर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक
बरकट्ठा में झामुमो की बैठक में विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा की गई। पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने जीत और हार के बूथों पर चर्चा की। सदस्यता अभियान को तेज करने का...

बरकट्ठा प्रतिनिधि। बरकट्ठा में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के आवासीय कार्यालय में झामुमो ने विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा और सदस्यता अभियान तेज करने को लेकर बैठक हुई। दूसरे चरण की बैठक में प्रखंड के झुरझुरी, कोनहारा खुर्द, चेचकपी, बरकट्ठा दक्षिणी, बरकट्ठा उत्तरी, बेलकपी, शिलाडीह और गोरहर पंचायत के सभी बूथों के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुदुस अंसारी ने की और संचालन पूर्व केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो ने किया। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सह झामुमो प्रत्याशी जानकी प्रसाद यादव ने सभी बुथों की समीक्षा किया। जिन बूथों में झामुमो का जीत हासिल हुई उन बूथों के कार्यकर्त्ताओं को बधाई दिया। जिस बूथ में झामुमो की हार हुई है। वहां कार्यकर्त्ताओं को बेहतर काम करने की सलाह दिया गया। बैठक में पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव की मौजूदगी में प्रखंड अध्यक्ष कुदुस अंसारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, पूर्व जिला संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता और वासुदेव महतो ने महाबीर यादव, राजकुमार चौधरी, जितेंद्र चन्द्रवंशी, बीरेंद्र पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद, धानेश्वर यादव, राजकुमार नायक, मनोज मुर्मू, लखन ठाकुर जी को सदस्यता फॉर्म भरकर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। बैठक में जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि बरकट्ठा में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने पंचायतों में सभी गांव-टोले में जाकर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करना है। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार राज्य के हित में कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। समीक्षा बैठक में आंदोलनकारी नेता महेश मांझी, राजाराम मांझी, चन्द्रदीप पांडेय, मुस्ताक अंसारी, मनोज मुर्मू, रामजी बेसरा, मुखिया निजाम अंसारी, शिबू मांझी, राजकुमार नायक, राजकुमार चौधरी, जीतू राज, धानेश्वर यादव, नासिर अंसारी, जितेंद्र चन्द्रवंसी, राजू मुर्मू, निजाम अंसारी, लक्ष्मण प्रसाद, महावीर यादव समेत भारी संख्या में झामुमो के बूथ, पंचायत, प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।