Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsIllegal Sand Mining in Barkagaon Jharkhand Environmental Impact and Revenue Loss

बड़कागांव में हाईवा व ट्रैक्टरों से बालू की अवैध ढुलाई जोरों पर

प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण बिना टेंडर के बालू का उत्खनन जोरों पर है। वही ट्रैक्टरों एवं हाईवा से बालू की अवैध ढुलाई प्रतिदिन हो रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 8 Feb 2025 09:31 PM
share Share
Follow Us on
बड़कागांव में हाईवा व ट्रैक्टरों से बालू की अवैध ढुलाई जोरों पर

बड़कागांव, प्रतिनिधि हजारीबाग जिले के बड़कागांव में बिना टेंडर के बालू का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। यहां दर्जनों ट्रैक्टर और हाईवा से बालू की अवैध ढुलाई प्रतिदिन हो रही है। इससे सरकार को करोड़ो रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है। बालू की ढुलाई के कारण पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही पुल और नदियों का अस्तित्व खतरे में है। वन विभाग के पदाधिकारी का कहना है कि बालू खनन के लिए अब तक टेंडर नहीं हुआ है।

ज्ञात हो कि अवैध बालू लदे हाईवा तलसवार रोड से जोभिया घाटी होते हुए उरीमारी, रामगढ़ और पिठौरिया होते हुए रांची की ओर निकल जाते हैं। इधर नयाटांड़ रोड, विश्रामपुर रोड, सांढ, होरम, लौकरा, भगवान बागी होते हुए हजारीबाग की ओर निकल जाते हैं। जबकि 450 से अधिक ट्रैक्टर बालू लेकर बड़कागांव मुख्य चौक होते हुए हजारीबाग की ओर हर दिन हर घंटे निकलते हैं।

इन जगहों से रोजाना हो रहा बालू का उठाव

बड़कागांव आंचलिक क्षेत्र के बादम के बदमाही नदी, आंगो स्थित दामोदर नदी, सांढ़, विश्रामपुर के बड़की नदी, हहारों नदी, बड़कागांव थाना के बगल में मंझला बाला नदी, छवनिया नदी, सिरमा नदी, चोरका पंडरिया नदी, झरिवा नदी, नयाटांड़ के कुमरडीहा, तलसवार, शिवाडीह, गोंदलपुरा, पतरा, पलांडू, सतबहिया, महुदी, सोनपुरा, सिंगार सराय आदि नदियों से बालू का उत्खनन जोरों पर है। बड़कागांव थाना, कटकमदाग, बड़ा बाजार, सदर, मुफस्सिल, पेलावल, कोर्रा थाना पड़ता है। बड़कागांव थाना से उरीमारी, भुरकुंडा, पतरातू, पिठौरिया, कांके थाना पड़ता है।

वर्जन

बड़कागांव इलाके से अवैध तरीके से बालू उठाव की जानकारी मिली है। यहां किसी भी नदी घाट का टेंडर बालू का उठाव को लेकर नहीं हुआ है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों को भी दी गई है। साथ ही संबंधित विभाग को भी आगाह करा दिया गया है। इसके बाद भी यहां से लगातार बालू का उठाव हो रहा है। यह चिंता का विषय है। लगातार बालू का उठाव होने से नदियों पर बने पुल का आस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

मनोज कुमार, सीओ, बड़कागांव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें