Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHeart Attack Claims Life of Ashok Ravidas During Morning Walk in Ichak

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के छोटे भाई की मौत से शोक की लहर

इचाक के आंबेडकर नगर निवासी अशोक रविदास की रविवार को सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सुबह की सैर पर थे जब अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले जाया गया, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 24 Feb 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के छोटे भाई की मौत से शोक की लहर

इचाक प्रतिनिधि। इचाक के आंबेडकर नगर निवासी अशोक रविदास 50 वर्ष की मौत रविवार की सुबह मार्निंग वॉक के क्रम में हार्ट अटैक से हो गयी। अशोक के बड़े भाई लालमोहन रविदास कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष है। जबकि पत्नी रीना कुमारी पुराना डीह प्राइमरी स्कूल में पारा शिक्षिका के पद पर सेवा दे रहीं है। मृतक अशोक के भतीजा विकास ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के क्रम में अचानक गिर गए बेहोशी की हालत में उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया। वह ग्रामीण विकास विभाग में कैजुअल कर्मी थे उनकी मौत से पत्नी रीना कुमारी पुत्र कोमल राज अमन राज और पुत्री साक्षी कुमारी का रो रोकर बुरा हाल है। अशोक के माता-पिता की मां पहले हो चुकी है। अशोक की खबर से प्रखंड पारा शिक्षक संघ और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवी अशोक के मौत पर कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। मृतक का अग्नि संस्कार अंबेडकर नगर मुक्तिधाम पर रविवार को किया गया। मुखाग्नि पुत्र कोमल राज ने दी। शव यात्रा में लालमोहन रविदास, विकास राज, निमधारी रविदास, चंद्राकर रविदास, रविदास महासभा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राम सेवाराम जितेंद्र राम प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम मुखिया प्रतिनिधि भोला प्रसाद पूर्व मुख्य निर्मल कुमार के अलावा गांव के कई लोग शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें