Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsCongress Meeting in Pandebara to Mobilize for Constitution Save Rally

चौपारण में कांग्रेस का संगठन सृजन, संविधान बचाओ रैली में एकजुट होने का आह्वान

पाण्डेबारा पंचायत में कांग्रेस की पहली बैठक हुई, जिसमें 3 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में नेताओं ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSun, 27 April 2025 06:19 PM
share Share
Follow Us on
चौपारण में कांग्रेस का संगठन सृजन, संविधान बचाओ रैली में एकजुट होने का आह्वान

चौपारण, प्रतिनिधि। पाण्डेबारा पंचायत में कांग्रेस के संगठन सृजन की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 3 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बैजू गहलोत ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता बीरबल साहू ने किया। मुख्य रूप से प्रखंड पर्यवेक्षक रजी अहमद और कांग्रेस ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता उपस्थित थे। पर्यवेक्षक रजी अहमद ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ रैली" में कांग्रेस के प्रत्येक नेता संविधान बचाने का संकल्प लेंगे।

ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भाजपा पर लोगों को मूल मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे और उन्हें कांग्रेस से जोड़ेंगे।

बैठक में कांग्रेस जिला सचिव विकास गुप्ता, प्रखंड कांग्रेस नेता लालेश साहू, प्रखंड उपाध्यक्ष बीरबल साहू, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अफाक आलम, मंडल अध्यक्ष बबलू साव, सूर्यदेव साव, नरेश कुमार, राजेश कुमार साव, मंटू यादव, प्रफुल्ल कुमार साहू, सुजीत पासवान, राजेश कुमार रजक, मिथुन चंद्रवंशी, युवा कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें