बड़कागांव में जगदेव अभियान रथ का किया गया भव्य स्वागत
बड़कागांव में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97वीं जयंती पर जागरण अभियान रथ का स्वागत किया गया। रथ के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। फिर सूर्य मंदिर में भी शहीद की प्रतिमा पर...

बड़कागांव ,प्रतिनिधि। अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 97वीं जयंती के अवसर पर संचालित जागरण अभियान रथ का स्वागत बड़कागांव में शहीद जगदेव विचार मंच के नेतृत्व में किया गया। रथ के स्वागत के उपरांत आदर्श मध्य विद्यालय के सामने स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद टंडवा रोड स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में अमर शहीद जगदेव प्रसाद के आदम कद प्रतिमा व गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण की गई। उक्त रथ 2 फरवरी को पटना स्थित चितकोहरा से शुभारंभ कर बिहार- झारखंड होते हुए बड़कागांव पहुंची। रथ का नेतृत्व डॉक्टर संत कुमार सिंह कर रहे हैं। बड़कागांव में रथ का स्वागत जगदेव विचार मंच के अध्यक्ष उमेश कुमार दांगी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मौके पर विधायक लोकनाथ महतो, मुटुकधारी महतो , सोहनलाल मेहता, सुनीता देवी, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, मीनू महतो ,डॉ. बालेश्वर महतो, प्राचार्य कीर्ति नाथ महतो,सबुर महतो ,झमन प्रसाद , रघुनंदन प्रसाद, रितेश ठाकुर, शिव शंकर कुमार,श्याम नंदन कुमार, सत्यदेव कुमार,दीपक कुमार ,बृजेश कुमार, उपेंद्र कुमार, सत्यम कुमार, विकास कुमार सहित,सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।