Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBride Murdered Over Dowry Demands in Pandeybara Police Investigation Underway

दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी विवाहिता, केस दर्ज

पाण्डेयबारा में एक विवाहिता मनीष कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने दामाद, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। शादी के बाद से ही दहेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 26 April 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
दहेज लोभियों की भेंट चढ़ी विवाहिता, केस दर्ज

चौपारण प्रतिनिधि। पाण्डेयबारा में शनिवार को एक विवाहिता दहेज लोभियों की भेंट चढ़ गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मृतिका मनीष कुमारी पति काजु भुइयां का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। इस सम्बंध में मृतिका के पिता महेंद्र भुइयां ब्रह्मपुर चतरा ने थाना में दामाद,सास,ससुर के विरुद्ध आवेदन देकर उक्त लोगो पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। क्या है मामला - पिता की ओर से दिए गए दिया गया आवेदन में कहा गया है। वे 2023 में हिन्दू रिवाज से अपनी बेटी मनीष कुमारी की शादी करन भुइयां पिता काजु भुइयां ग्राम पाण्डेयबारा के साथ किया था।शादी के कुछ दिन तक मनीषा का परिवारिक सम्बन्ध अच्छा रहा। बाद में दहेज में और मांग को लेकर ससुराल वाले मनीषा को परेशान करने लगे।आये दिन उसके साथ मारपीट एवं बेवजह परेशान करने लगे।मामला का समाधान को लेकर जातिगत पंचायत भी हुई थी।पर वे लोग अपनी हरकतों से बाज नही आये.और मनीषा को मार डाले। गांव के किसी ब्यक्ति द्वारा फोन आया की मनीषा दुनियां में नही रही।जब पाण्डेयबारा पहुंचे तो देखा मनीषा का शव आंगन में पड़ा है। ससुराल वाले फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें