Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsBarkagaon Police Arrest Two for Brown Sugar Trafficking Amid Ongoing Drug Crackdown

ब्राउन शुगर खरीद बिक्री में दो सगे भाई गिरफ्तार

बड़कागांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। विशाल सोनी और रजनीश सोनी के पास से कुल 6.25 ग्राम ब्राउन शुगर और नकद राशि बरामद की गई। दोनों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 11 Feb 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
ब्राउन शुगर खरीद बिक्री में दो सगे भाई  गिरफ्तार

बड़कागांव, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर बड़कागांव पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बसरिया मोहल्ला स्थित पीपल नदी के किनारे कुछ लड़के नशीले पदार्थ एवं ब्राउन शुगर की खरीद बिक्रीकर रहे हैं। सूचना पर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एवं बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी में बड़कागांव बसरिया निवासी विशाल सोनी उर्फ छोटू, रजनीश सोनी करीब 28 वर्ष दोनों का पिता स्वर्गीय आदित्य सोनी बसरिया मोहल्ला थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग को पकड़ा गया। दोनों की तलाशी लेने पर विशाल सोनी उर्फ छोटू के पास से 5.12 ग्राम ब्राउन सुगर एवं नगद 21,120 रुपया एवं रजनीश सोनी के पास से तीन पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन 1.13 ग्राम कुल 6.25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 31/2025 के तहत गिरफ्तार कर दोनों प्राथमिक अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे भेजा गया। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर दो लोग रईस महतो एवं बलराम महतो भागने में सफल रहे । जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें