Youth Congress Demands Action Against Police Misconduct in RaniDeeh Village युवा कांग्रेस का शिष्टमंडल रानीडीह गांव पहुंचा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsYouth Congress Demands Action Against Police Misconduct in RaniDeeh Village

युवा कांग्रेस का शिष्टमंडल रानीडीह गांव पहुंचा

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार चौधरी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने रानीडीह गांव में पुलिस और ग्रामीण महिलाओं के बीच हुई नोकझोक की जानकारी ली। चौधरी ने कहा कि महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार...

Sat, 7 June 2025 04:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
युवा कांग्रेस का शिष्टमंडल रानीडीह गांव पहुंचा

देवरी, प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को देवरी के रानीडीह गांव पहुंचा। जहां पिछले दिनों एक वारंटी को गिरफ्तार करने के क्रम में पुलिस व ग्रामीण महिलाओं के बीच हुई नोकझोक मामले की जानकारी ली। इस सम्बन्ध में पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि इंडिया गठबंधन की सरकार द्वारा महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत समान्नित किया जा रहा है। वहीं देवरी थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा सादे लिबास में रानीडीह गांव पहुंचकर बकरा खरीदने की बात कहकर वारंटी को गिरफ्तार करने के नाम पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

युवा कांग्रेस कमेटी महिलाओं पर हुए अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। बताया कि देवरी थाना प्रभारी द्वारा रानीडीह में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद कई निर्दोषों पर मुकदमा कर दिया गया है। जिसमें सूरत में मजदूरी कर रहे मजदूर व हजारीबाग में पढ़ाई कर रहे छात्र के भी नाम हैं। बकरीद पर्व के बाद उच्च अधिकारियों से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार राय, कपिलदेव राय, सत्यानंद कुमार राय आदि लोग थे। इधर देवरी के जिला परिषद सदस्य उसमान अंसारी व विमल कुमार सिंह ने रानीडीह गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जानकारी के बाद जिप सदस्य उसमान अंसारी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।