भाजपा नेता ने ट्रांसफार्मर का किया लोकार्पण
भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने धनवार प्रखंड क्षेत्र के उपरैली प्रधानडीह में ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। एक माह पूर्व ट्रांसफार्मर जलने से गांव में अंधेरा था। ग्रामीणों की मदद से नया ट्रांसफार्मर...

राजधनवार, प्रतिनिधि। भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने धनवार प्रखंड क्षेत्र के उपरैली प्रधानडीह में भाजपा के युवा नेता उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। लगभग एक माह पूर्व गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिस कारण लोग अंधेरे में थे। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लक्ष्मण सिंह को दी तो सिंह ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर दिलाया। बिजली बहाल हो जाने से ग्रमीणों ने खुशी जताते हुए लक्ष्मण सिंह का आभर व्यक्त किया। इसके बाद सिंह धनवार के भूधरणी में डॉ. भाभा के डायरेक्टर रविन्द्र नाथ सिंह के बेटे का तिलकोत्सव में भाग लिया। इसके बाद धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निदान भी कर दिया। कुछ को जल्द ही निदान करने का भरोसा दिया। वहीं पहलगाम में हुई आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। कहा कि देश मे आतंकियों को चिन्हित कर कड़ी सजा दिया जाना चाहिए। मौके पर आनंद सिंह, परमेश्वर साव, सुखदेव साव, अजय साव, अशोक राय, श्याम सिंह, संजय ठाकुर, अजय सिंह, सुरेंद्र साव, मनोज सिंह, जागेश्वर तुरी, प्रकाश दास, मुरारी राय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।