Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTragic Road Accident Claims Life of Woman in Gandey Jharkhand

बाइक की ठोकर से नमाज पढ़कर लौट रही एक महिला की मौत, दूसरा घायल

गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला कलीमन बीबी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी महिला खलीदा बेगम का इलाज जारी है। दोनों महिलाएं नमाज़ पढ़कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 24 Feb 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
बाइक की ठोकर से नमाज पढ़कर लौट रही एक महिला की मौत, दूसरा घायल

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय-मधुपुर मार्ग स्थित फुलजोरी गांव के समीप शनिवार रात लगभग 9 बजे सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायल महिला में एक महिला की मौत इलाज के क्रम में शनिवार देर रात में ही सदर अस्पताल गिरिडीह में हो गयी जबकि दूसरी महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मृतका फुलजोरी गांव निवासी अलाउद्दीन अंसारी की 45 वर्षीय पत्नी कलीमन बीबी है। घायल महिला 25 वर्षीय खलीदा बेगम है। दोनों महिलाएं फुलजोरी गांव की निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शनिवार शाम नमाज़ पढ़कर वापस घर लौट रही थी। इसी क्रम में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जेरुआडीह गांव निवासी 26 वर्षीय छोटू अंसारी अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। उसी समय फुलजोरी गांव के पास छोटू अंसारी ने अपनी बाइक से दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी जिससे दोनों महिलाएं घायल होकर सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और गांडेय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस ने बाइक और बाइक चालक को थाना ले आई है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। सदर अस्पताल में कलीमन बीबी की मौत हो गई। झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शव के घर पहुंचने पर परिजन दहाड़ मार-मारकर रोने लगे। रविवार को राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, समाजसेवी मो सुलेमान, मो शमीम सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। रविवार शाम को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि मृतका कलीमन बीबी अपने पीछे 2 पुत्र और 5 पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें