सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार घायल
बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर नवासारी टोल के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में कामदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गमतिरया में...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 26 April 2025 02:23 AM

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर नवासारी टोल के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार कामदेव यादव गंभीर रूप से घायल हुए है। सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार बेंगाबाद कर्णपुरा का रहनेवाला है। वह गमतिरया में आयोजित उज्जैनी पूजा से शामिल होने आई फुआ को बाइक से गमतरिया में छोड़कर अकले कर्णपुरा लौट रहा था। कड़ी धूप के कारण उसे चक्कर आ गया और बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना मे उसे पसली मे गंभीर चोट लगी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।