Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRudra Mahayagya Brings Devotion to Newly Built Shiva Temple in Remba

सनातन धर्म समाज को जोड़कर चलने की सीख देता है: पं. दीनानाथ शरण

जमुआ प्रखंड के रेम्बा में ठाकुरबाड़ी में नवनिर्मित शिव मंदिर में सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान पंडित दीनानाथ शरण ने सनातन धर्म के महत्व पर जोर दिया। श्रद्धालु यज्ञ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 23 Feb 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
सनातन धर्म समाज को जोड़कर चलने की सीख देता है: पं. दीनानाथ शरण

रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा में स्थित ठाकुरबाड़ी में नवनिर्मित शिव मंदिर में देव प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ से भक्ति की बयार बह रही है। महायज्ञ के दूसरे दिन कथा मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए वृंदावन से आए शिव महापुराण के ज्ञाता पंडित दीनानाथ शरण जी ने कहा कि सनातन धर्म हमें समाज को जोड़कर चलने की सीख देता है। सनातन धर्म द्वारा विकसित हुए सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों में प्रत्येक को जोड़कर चलने का विधान है। कहा कि कतिपय लोगों द्वारा ब्राह्मणों को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। सनातन धर्म हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है और संत समाज इसके लिए कटिबद्ध है। यज्ञाचार्य पंडित कन्हैया द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में यज्ञ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यज्ञ द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा कि नैतिक जीवन में धर्म के अनुसार आचरण आवश्यक है। कथा के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही है झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की उमड रही भीड़ से यज्ञ समिति का उत्साह बढ़ा हुआ है। रविवार तीसरे दिन अग्नि प्रचलन किया गया। वैदिक मंत्रों के सस्वर पाठ से वातावरण गुंजायमान होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ समिति के उदय द्विवेदी, पवन द्विवेदी,मुकेश गुप्ता, राजकपूर राम, प्रेम प्रकाश, मुन्ना राम,मुकेश गुप्ता,बलवीर गुप्ता,सुबोध गुप्ता, भागीरथ राम, गुलाब मंडल, लालजीत साहू, पवन द्विवेदी, विनोद राम,सुबोध त्रिवेदी, आशीष त्रिवेदी गौतम तिवारी, संतशरण, आदित्य,शुभम, कई लोग जुटे हुए हैं।

यज्ञ मंडप के प्रदक्षिणा में उमड रही लोगों की भीड़: रूद्र महायज्ञ हेतु बनाए गए यज्ञ मंडप के प्रदक्षिणा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। श्रद्धालु 21 बार से 108 बार तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। उप आचार्य पंडित बबलू ओझा मंडप के परिक्रमा का आध्यात्मिक लाभ भी लोगों को बताया। प्रदक्षिणा में स्त्री,पुरुष, बच्चे,बूढ़े,जवान सभी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें