मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक मंत्री का फूंका पुतला
रविवार को जमुआ में भाजपा ने मंत्री हफीजुल हसन के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने हफीजुल हसन और सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंकते हुए कहा कि देश संविधान से चलता है और शरिया मानने...

जमुआ, प्रतिनिधि। रविवार को जमुआ में भाजपा जमुआ कमेटी के बैनर तले भाजपाइयों ने मंत्री हफीजुल हसन के दिए गए विवादित बयान दिल में शरिया और हाथों में संविधान के विरोध में मंत्री हफीजुल हसन एवं सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जमुआ प्रखंड संयोजक सुमन सिन्हा ने कहा कि सबसे पहले संविधान है। देश संविधान से चलता है। वहीं भाजपा नेता विनय पांडेय ने कहा कि हफीजुल हसन जैसे नेता लोग शरिया माननेवाले लोग सीरिया चले जाएं। भाजपा नेता वीरेंद्र राम ने कहा कि झारखंड में ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है। इन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। हमारा झारखंड ही नहीं पूरा देश संविधान से चलता है और एक देश एक विधान एक संविधान से देश चलेगा। विरोध प्रदर्शन में प्रखंड संयोजक सुमन सिन्हा, दशरथ कुमार यादव, सोशल मीडिया प्रभारी के अलावा राजेंद्र राय, प्रकाश यादव, वीरेंद्र राम गुप्ता, अनंत साव, विनय पांडेय, अनिल महथा, दशरथ यादव, पियारी राणा, पिंटू साव, सूरज साव, अजीत वर्मा, भूदेव सिंह, पुरुषोतम सिन्हा, कपिल देव पांडे, पप्पू वर्मा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।