Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsPolice Bust Mini Gun Factory in Giridih Arrest Six

गिरिडीह में मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन, मुंगेर के चार समेत छह गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के चपरयामो गांव में रविवार को मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन हुआ। पुलिस ने छापेमारी में 10 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 31 पिस्टल बैरल, और कई मशीनें बरामद कीं। छह लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 24 Feb 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
गिरिडीह में मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन, मुंगेर के चार समेत छह गिरफ्तार

गिरिडीह/जमुआ हिटी। गिरिडीह जिला के जमुआ थाना क्षेत्र के चपरयामो गांव में रविवार सुबह मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया है। जमुआ पुलिस ने छापेमारी के दौरान न केवल मिनीगन फैक्ट्री में अर्द्धनिर्मित लोहे का 10 पिस्टल, पिस्टल का 31 पीस बैरल, ड्रिलिंग मशीन, लेथ मशीन, दो मिलिंग मशीन बरामद की बल्कि एक 15 केवीए का जेनरेटर, बाइक आदि भी बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने मिनीगन फैक्ट्री के संचालन में लिप्त आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी रविवार को गिरिडीह में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें शनिवार रात में ही गुप्त सूचना मिली थी कि जमुआ थाना के चपरयामो के मो. दयमुद्दिन के घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री में पिस्टल बनाए जा रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन हेतु एसडीपीओ खोरीमहुआ राजेंद्र प्रसाद की अगुवाई में एटीएस रांची एवं बंगाल एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को शामिल कर छापामारी दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद छापामारी की गई और यह सफलता मिली। बताया कि चपरयामो गांव के मो. दयमुद्दिन अपने अर्ध निर्मित घर में गन फैक्ट्री लगाकर पिस्टल का निर्माण कर रहा था। छापामारी टीम ने जब वहां छापामारी की तो पुलिस पदाधिकारियों की आंखें चौंधिया गईं। दयमुद्दिन के अर्द्धनिर्मित घर में बकायदा मिलिंग, लेथ और ड्रील मशीन लगाकर जेनरेटर के साथ इस अवैध धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। छापामारी में उक्त मकान से अर्द्धनिर्मित 10 पिस्टल, बट 10 पीस, बैरल 31 पीस सहित पिस्टल बनाने की अन्य सामग्री भी बरामद की गई। इस दौरान मौके पर से बिहार नंबर की एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई। इस दौरान गन फैक्ट्री का संचालन करते हुए छह लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में जमुआ थाना के चपरयामो के मो. दयमुद्दिन, बिहार के मुंगेर जिला के कासिम बजार थाना के हजरत गंज चौक के मो. इमरान, मो. सोनू, मो. शकील, मो. अफरोज और मुंगेर जिला के ही रामनगर सफियाबाद थाना क्षेत्र के परहम गांव के रुपेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। इन सबसे कड़ाई से पूछतछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार लोगों को पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि छापामारी दल में एसडीपीओ खोरीमहुआ के अलावा एटीएस रांची के पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, देवरी थाना प्रभारी सोनु कुमार साहु सहित एटीएस रांची के संदीप बागवार, नितेश कुमार ठाकुर, अमृत प्रताप टेटे, बजरंग उरांव आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें