Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsMaa Shabari Jayanti Celebrated for the First Time in Bagodar Block

अटका में पहली बार मनाई गई मां शबरी की जयंती

बगोदर प्रखंड के अटका अंतर्गत मुसहर टोला में पहली बार मां शबरी की जयंती मनाई गई। नवयुवक मां शबरी संघ द्वारा आयोजित समारोह में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया। 21 फरवरी को हवन और भंडारा के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 20 Feb 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
अटका में पहली बार मनाई गई मां शबरी की जयंती

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अटका अंतर्गत मुसहर टोला में पहली बार मां शबरी की जयंती मनाई गई। नवयुवक मां शबरी संघ के द्वारा आयोजित दो दिवसीय मां शबरी जयंती समारोह की शुरुआत गुरुवार को हुई। मां शबरी का विशाल फोटो स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना कर उनकी जयंती मनाई गई। इस बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। दूसरे दिन 21 फरवरी को हवन और भंडारा के साथ जयंती समारोह का समापन होगा। दोपहर में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। मां शबरी जयंती समारोह को सफल बनाने में अध्यक्ष संजय कुमार मुसहर, उपाध्याय सुनील राम, सचिव सुनील कुमार मुसहर, कोषाध्यक्ष संजय कुमार मुसहर, उप सचिव विनोद मुसहर, पूजा प्रभारी रोहित मुसहर, सलाहकार चरका मुसहर का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर अटका पूर्वी मुखिया संतोष प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य टेकनारायण साव, अटका पश्चिमी के पूर्व मुखिया जीवाधन मंडल, रंजीत मेहता, विकास कुमार दास, बिहारीलाल मेहता, भाजपा नेता दीपू मंडल सहित अनुज कुमार, बलदेव कुमार, अशोक कुमार आदि गणमान्य लोग पहुंचे हुए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें