Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsJharkhand s Shoaib Akhtar Selected for World Deaf Cricket League in Dubai

विश्व बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता में शोएब को चयन

बेंगाबाद के शोएब अख्तर का चयन 30 अप्रैल से 3 मई 2025 तक दुबई में होने वाली विश्व बधिर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। झारखंड बधिर क्रिकेट टीम ने उन्हें बधाई दी है। शोएब के पिता ने बताया कि उनका...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 26 April 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
विश्व बधिर क्रिकेट प्रतियोगिता में शोएब को चयन

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दुबई के युएई मे 30 अप्रैल से होनेवाले विश्व बधिर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में झारखंड से बेंगाबाद घुठिया के शोएब अख्तर का चयन हुआ है। शोएब अख्तर का विश्व बधिर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता मे चयन होने पर झारखंड बधिर क्रिकेट टीम ने उन्हें बधाई दी है। क्रिकेट खिलाड़ी के पिता मो हासिम हुसैन ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जाता है कि दुबई के यूएई मे 30 अप्रैल से लेकर 03 मई 2025 तक विश्व बधिर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में घुठिया के शोएब अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगें। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए घुठिया के शोएब सहित झारखंड से तीन खिलाड़ी रांची से दुबई के लिए रवाना हो चुके है। इधर गांडेय के झामुमो विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने विश्व बधिर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में चयन होने पर शोएब को बधाई दी है और खेल के क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है ताकि युवा खेल के क्षेत्र में झारखंड प्रदेश का नाम को रोशन कर सकें। बतला दें कि रोजगार सेवक मो हासिम हुसैन के बधिर पुत्र शोएब का शुरू से ही क्रिकेट से लगाव रहा है। खेल मे बेहतर प्रदर्शन के कारण वह कई राज्यों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया है। विश्व वधिर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शोएब का चयन होने से परिजनों मे हर्ष का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें