महाशिवरात्रह कल, बावजूद शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी
गिरिडीह में आकांक्षा कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में गंदगी साफ नहीं हो पाई है। महाशिवरात्रि महोत्सव एक दिन बाद है, और नगर निगम की सफाई व्यवस्था नाकाम रही है। वीआईपी...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। नौ दिनों बाद आकांक्षा कर्मियों की हड़ताल भले ही समाप्त हो गई हो पर शहर के विभिन्न इलाकों से गंदगी नहीं हटाई जा सकी है। जबकि हिन्दुओं का त्योहार महाशिवरात्रि महोत्सव बुधवार को है। बतला दें कि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में सफाई का जिम्मा आकांक्षा नामक एजेंसी पर है। उसके सफाईकर्मी चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर चले गए थे। इससे शहरी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में गंदगी बजबजा रही थी। काफी मान-मनौव्वल और निगम प्रशासन के दबाव में शनिवार को आकांक्षाकर्मियों की हड़ताल खत्म कराई गई। इसके बाद शहरी क्षेत्र में सफाई का काम शुरू हुआ। घर-घर से कचड़े को उठाया जाने लगा। हालांकि इस दौरान नगर निगम के सफाईकर्मियों के द्वारा शहर में सफाई का काम किया जा रहा था। बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में आज भी गंदगी पसरी हुई है और लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
एक दिन बाद महाशिवरात्रि है और शहर के वीआईपी इलाकों में शुमार न्य बरगंडा और महिला कॉलेज के पास गंदगी के ढेर को देखा जा सकता है। इससे शहरवासियों में भारी रोष है। लोगों ने बताया कि शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर निगम नाकाम रह रही है। हर तरफ गंदगी दिख जा रही है। नालियों को भी समय-समय पर साफ नहीं कराय जाता है। इससे कई जगहों पर नाली भी जाम हो गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।