गांडेय पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
गांडेय पुलिस ने बकरीद त्योहार को लेकर शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया, जो गांडेय बाजार से शुरू होकर डाक-बंगला चौक तक गया। पुलिस...

गांडेय, प्रतिनिधि। बकरीद त्योहार को लेकर गांडेय पुलिस ने गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शाम गांडेय बाजार में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च गांडेय थाना से शुरू होकर डाक-बंगला चौक तक गया। इस क्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का त्योहार मनाने की अपील की। मौके पर गांडेय बीडीओ निशांत अंजुम, सीओ मो. हुसैन, गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, मीठू पाठक, श्याम पाठक सहित गांडेय थाना के कई पुलिस कर्मी उपस्थित थे। इधर अहिल्यापुर पुलिस ने भी अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी के नेतृत्व में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।