Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDemand to Ban Cow Smuggling and Illegal Slaughterhouses in Jharkhand

गो तस्करी पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन: जाकिर

गिरिडीह के जाकिर हुसैन खान ने कहा कि गो तस्करी और अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। उन्होंने शासन से अपील की कि झारखंड में गो तस्करी और बूचड़खानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 24 Feb 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
गो तस्करी पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन: जाकिर

गिरिडीह, प्रतिनिधि। संयुक्त सनातन गो रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) जाकिर हुसैन खान ने प्रेस बयान जारी करके कहा कि गो तस्करी व अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जाकिर ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जीशान चौहान के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अवैध गो तस्करी, अवैध बूचड़खाने के खिलाफ शासन और प्रशासन से प्रतिबंध लगाने की अपील लगातार की जा रही है। अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पूरे झारखंड राज्य में संयुक्त सनातन गो रक्षा वाहिनी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। जाकिर हुसैन ने कहा कि झारखण्ड राज्य में गिरिडीह जिला गो तस्करी, बूचड़खाने का सबसे बड़ा हब बन चुका है। शासन प्रसासन से अपील है कि इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाएं। जाकिर ने कहा कि बहुत जल्द गो तस्करी और अवैध बूचड़खाने पर राज्य के मुख्यमंत्री, राज्य के डीजीपी से मुलाक़ात कर इस पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें