Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBrother-in-law Arrested for Illicit Relationship with Widow in Bengabad

भाभी का यौन शोषण करनेवाला देवर गिरफ्तार

बेंगाबाद पुलिस ने विधवा भाभी के साथ नाजायज़ संबंध बनाने के आरोप में देवर अमित मंडल को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया। पीड़िता ने पति की मृत्यु के बाद देवर पर यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 23 April 2025 06:29 PM
share Share
Follow Us on
भाभी का यौन शोषण करनेवाला देवर गिरफ्तार

बेंगाबाद। बेंगाबाद पुलिस ने विधवा भाभी के साथ नाजायज़ संबंध बनानेवाले आरोपी देवर अमित मंडल को गिरफ्तार कर बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 59/2025 की धारा 64(ए). बीएनएस से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने पीड़िता के थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने कहा कि वह गांडेय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है। वर्ष 2021 में उसकी शादी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया। इस बीच 03 मई वर्ष 2024 में उनके पति चल बसे। वह ससुराल में रह रही थी। बताया कि देवर अमित मंडल उसके साथ ब्याह रचाकर घर संसार बसाने की बात कहकर उसे विश्वास में ले लिया और लगातार उसके साथ यौन शोषण किया। उन्होंने ससुरालवालों को भी इस घटना की जानकारी दे दी। ससुरालवालों ने भी देवर के साथ शादी रचाने पर रजामंदी जता दी। शादी का लग्न शुरू होने के बाद उसने विधिवत शादी कराने के लिए देवर और ससुराल वालों पर दबाव देने लगी। तब देवर और ससुरालवालों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद वेलोग उसे प्रताड़ित करने लगे। फिर वह इंसाफ के लिए थाना पहुंची और देवर के विरुद्ध केस दर्ज करा दी। ससुरलवालों की प्रताडना से तंग आकर वर्तमान में वह अपने मायके चली गई है। इधर, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता के सास ससुर पर भी प्रताड़ना के आरोप में एक अलग से केस दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें