Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsWoman Raped in Mahagama Quick Police Action Leads to Arrest

महागामा में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महागामा में एक 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ खलिहान पर धान तैयार कर रही थी, जब आरोपी रमेशर यादव का पुत्र बिंदेश्वरी यादव शराब के नशे में उसके पास आया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाThu, 26 Dec 2024 03:51 PM
share Share
Follow Us on
महागामा में महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महागामा प्रतिनिधि हनवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से गांव के बगल में खलिहान पर धान तैयारी कर रही एक 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन के बाद हनवारा पुलिस ने आरोपी कुशमहरा गांव निवासी रमेशर यादव के 30 वर्षीय वर्षीय पुत्र बिंदेश्वरी यादव के खिलाफ कांड संख्या 71/24 अंकित कर धारा 64/115(2)351,(3) ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर महिला को खलिहान पर अकेला देख उसके साथ ज्यादती की है। दरअसल बुधवार शाम पीड़िता अपने पति संग गांव के बगल खलिहान पर धान तैयारी कर रही थी। कुछ देर बाद पीड़िता के पति किसी काम से घर आ गया था। वहीं पीड़िता अकेली खलिहान पर धान तैयारी लगने थी। इसी बीच आरोपी युवक शराब के नशे में उधर से गुजर रहा था। जैसे ही पीड़िता को अकेले देखा उन्होंने जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और चला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें