पथरगामा एटिक सेंटर में तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण सम्पन्न
पथरगामा में एटिक सेंटर में तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें दुलाल मोदी ने किसानों को प्राकृतिक खेती, मिट्टी परीक्षण और जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। पवन कुमार कापरी...

पथरगामा। पथरगामा एटिक सेंटर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) गोड्डा द्वारा तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीवी दा: हासा परियोजना के तहत ग्रामीण विकास ट्रस्ट के लाइवलीहुड एक्सपर्ट दुलाल मोदी ने किसानों को प्राकृतिक खेती, मिट्टी परीक्षण, पोषक तत्वों की जानकारी, जलवायु परिवर्तन और अन्य कृषि संबंधित मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। दुलाल मोदी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में बताया, जिसमें जमीन की उर्वरा शक्ति का संरक्षण और रासायनिक खेती के नुकसान से बचाव प्रमुख थे। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होती है, बल्कि यह मानव और पशुओं पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं डालती। इसके अलावा, मिट्टी में पाए जाने वाले 16 पोषक तत्वों के संरक्षण के उपाय भी साझा किए गए।
प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी ने भी किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने गोमूत्र आधारित बिजामृत से बीज उपचार करने के फायदे बताए, जिससे पौधों में रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ती है और फसलों पर रोगों का असर कम होता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बेहतर कृषि तकनीकों से अवगत कराकर उनकी फसल उत्पादन क्षमता को बढ़ाना था।
इस मौके पर रीता देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, गंगिया देवी, रंजीत महतो, सुबोध महतो, भगवान महतो, निर्भय कुमार दास, प्रवीण मुर्मू, जानकी महतो, हैविल किस्कू, माटी देवी, नंदकिशोर महतो, मंजू देवी, ताला बाबू मुर्मू, निरंजन दास, महानंद दास, दयानंद साह, दुलारी देवी सहित कई अन्य किसान उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।