Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsSignificant Improvements in Education and Health Services in Godda District Following Strict Administrative Actions

गोड्डा में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार

गोड्डा जिले में उपायुक्त के निर्देश पर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। अवैध क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की गई। सरकारी स्कूलों का ऑनलाइन निरीक्षण शुरू हुआ, जिससे शिक्षकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSun, 23 Feb 2025 05:24 PM
share Share
Follow Us on
गोड्डा में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार

गोड्डा, प्रतिनिधि। गोड्डा जिले में उपायुक्त के कड़े दिशा निर्देश पर जारी सुधारात्मक नियमित कार्रवाई के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार देखा जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, सभी सरकारी स्कूलों का ऑनलाइन निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है, जिससे शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और गुणवत्ता में वृद्धि हो रही है। उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में बिना लाइसेंस संचालित अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे सेंटर और प्राइवेट क्लीनिकों की जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित केंद्रों को बंद कर दिया। उपायुक्त ने साफ तौर पर कहा कि जिले में बिना लाइसेंस के किसी भी चिकित्सा संस्थान को चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। अब मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल रहा है, जिससे गरीब व जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली है।

शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी सरकारी स्कूलों का ऑनलाइन निरीक्षण शुरू किया है। इस प्रक्रिया के तहत स्कूलों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता और छात्रों की भागीदारी पर नजर रखी जा रही है। इससे सरकारी स्कूलों में अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। लेट लतीफ स्कूल आने जाने वाले शिक्षक त्वरित कार्यवाई के भय से समय पर स्कूल आने लगे हैं। स्कूल में छात्रों का ठहराव के लिए पढाई भी होने लगी मध्यान भोजन नियमानुसार मिलने लगी है। उपस्थिति में 30 प्रतिशत की बढोतरी उपायुक्त के द्वारा कार्रवाई प्रारंभ करने वाद दर्ज की जा रही है। गोडडा वासियों ने उपायुक्त को इस कार्य के लिए धन्यबाद दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य नागरिकों के मौलिक अधिकार हैं, और इन दोनों क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ाने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

गोड्डा जिले के आम लोगों बुद्धिजीवियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई से न केवल झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी रुकी है, बल्कि असली चिकित्सकों के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। वहीं, स्कूलों की सख्त निगरानी से शिक्षा व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें