Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsSevere Heatwave Continues in Godda Temperature Hits 42 8 C

भीषण गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान पहुंचा 43 डिग्री

गोड्डा में पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण लोग घरों में दुबक गए हैं और बाजार सुनसान हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSun, 27 April 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी में जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान पहुंचा 43 डिग्री

गोड्डा। गोड्डा में पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार को इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह 8:00 बजे से ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। आमतौर पर शनिवार को साप्ताहिक हाट के चलते गोड्डा की सड़कों पर काफी भीड़-भाड़ देखने को मिलती है। लेकिन इस भीषण गर्मी ने बाजार को वीरान कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा स पसरा रहा और आवश्यक कार्य के वजह से ही लोग अपने घरों से बाहर निकले । लोग सिर पर कपड़ा या छाता लेकर ही घर से निकले, ताकि धूप से कुछ राहत मिल सके। तेज गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण प्यास ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन हो सकता है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। गर्मी ने लोगों जनजीवन को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। पंखों से गर्म हवा निकाल रही है। आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आज से मौसम में होगा बदलाव, बारिश की संभावना: वैज्ञानिक

कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि आज से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता। गोड्डा जिले में शनिवार का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज हुआ। 26 से 27 अप्रैल को गोड्डा समेत पूरे संथाल परगना में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात, तेज सतही हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। उसके बाद 27 से 29 अप्रैल को गोड्डा समेत पूरे संथाल परगना में कहीं-कहीं मेघगर्जन, वज्रपात व तेज सतही हवा 40 से 60 किमी प्रति घंटा के साथ ओलावृष्टि होंगी और 29 से 30 अप्रैल को गोड्डा समेत पूरे संथाल परगना में कहीं कहीं भारी वर्षा की भी संभावना है।

गर्मी की वजह से समाहरणालय में खड़ी कई गाड़ियों में लगी आग : पांडूबथान स्थित समाहरणालय में पार्किंग में लगी पांच गाड़ियां शनिवार को आग लगने की वजह से जलकर पूरी तरह से राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सारी गाड़ियां जलकर तबाह हो चुकी थी। सारी गाड़ियां शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की बताई जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने के कोई सटीक कारण का पता नहीं चल रहा है। गाड़ी बिल्कुल सुरक्षित जगह पर पर खड़ी गई थी। लेकिन कोई शेड नहीं थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि भीषण धूप और गर्मी की वजह से किसी वजह से पेट्रोल की लीकेज और चिंगारी का संपर्क हुआ। जिसमें यह सारी गाड़ियां धूं धूं कर जल गई। जैसे ही गाड़ियों में आग लग गई। समाहरणालय के सभी कर्मी दौड़कर बाहर आ गए। पटाखे छुटने जैसी आवाज़ें हो रही थी। लोग भयभीत हो गए। हालांकि कुछ देर में आग को शांत कर लिया गया। गोड्डा अग्निक शमन पदाधिकारी गौरी शंकर सिंह ने बताया की अत्यधिक गर्मी के वजह से आग लगने की घटना हुई, जिसपर काबू पा लिया गया है।

कूलर, पंखे, एसी और आइसक्रीम के कारोबार में इजाफा: इस भीषण गर्मी में कुलर, पंखे, एसी की बिक्री में इजाफा हुआ है। साथ ही कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम के स्टॉक आउट ऑफ मार्केट हो रहे हैं। कारोबारी नन्द किशोर प्रसाद ने बताया की गर्मी बढ़ते ही कुलर की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ी है। इस वर्ष अच्छा कारोबार होने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें