Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsOne-Day Mukhiya Orientation Program in Mahagama for Panchayat Development

मुखिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा के महगामा में राजमहल हाऊस में मुखिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें 42 मुखियाओं ने भाग लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSun, 23 Feb 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
मुखिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

गोड्डा। महगामा के राजमहल हाऊस में एक दिवसीय मुखिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं पिरामल फाऊंडेशन के सहयोग से किया गया। कार्यशाला का उद्‌घाटन अनुमंडल पदाधिकारी, आलोक वरुण केशरी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जायसवाल एवं जिला परिषद सदस्य, नगमा आरा भी मौजूद थे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के संबद्ध में मुखियाओं का क्षमता बढ़ाना था l इसमें पिरामल फाउंडेशन के प्रशिक्षकों द्वारा जीपीडीपी के विभिन्न विषयों और पंचायत के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण मापदंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यशाला में महागामा, मेहरमा, ठाकुरगंगटी एवं बोआरीजोर प्रखंडों के कुल 42 मुखियाओं ने भाग लिया। मुखियाओं ने कहा कि इस कार्यशाला से उन्हें अपनी पंचायतों के विकास के लिए नई दिशा मिली है और अब वो अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी योजना बना सकते हैं। सभी ने अपने पंचायत को समृद्ध एवं विकसित बनाने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें