Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsJharkhand Minister Deepika Pandey Singh Prays for State s Prosperity at Maha Kumbh
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महाकुंभ में किया स्नान
गोड्डा के महागामा विधायक और झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महाकुंभ में स्नान कर झारखंड राज्य की समृद्धि और अपने क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने गंगा, यमुना और...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSun, 23 Feb 2025 04:00 AM

गोड्डा। झारखंड की ग्रामीण विकास,ग्रामीण कार्य, पंचायती राज मंत्री महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महाकुंभ के पावन संगम में स्नान कर झारखंड राज्य की समृद्धि और अपने महागामा क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। मंत्री बनने के बाद पहली बार महाकुंभ में शामिल हुईं दीपिका पांडेय सिंह ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई और राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने झारखंड की जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा भी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।