Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsBlanket Distribution Program for the Needy in Mahagama with Minister Deepika Pandey Singh

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने गरीबों में बांटा कंबल

महागामा में सोमवार को असहाय, विकलांग, वृद्ध और सफाई कर्मियों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की और इसे सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाTue, 21 Jan 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने गरीबों में बांटा कंबल

महागामा। सोमवार को महागामा अनुमंडल कार्यालय के सामने महगामा नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत असहाय, विकलांग,वृद्ध एवं सफाई कर्मियों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह उपस्थित रही।अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरन केसरी एवं कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री दीपिका पाण्डेय का बुक्के देकर सम्मानित किया गया।साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरन केसरी एवं कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने इस अवसर पर कई अन्य योजनाओं और पहलुओं का भी उल्लेख किया, जिनका उद्देश्य नगर पंचायत क्षेत्र में विकास और समृद्धि लाना है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम केवल शीतलता से निपटने के लिए नहीं, बल्कि यह सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का हिस्सा हैं, जो गरीबों और जरूरतमंदों को राहत प्रदान करती हैं।इसके बाद, उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में किए गए अन्य विकास कार्यों पर प्रकाश डाला, जैसे कि दुर्गा मंदिर के पास पोखर का जीर्णोद्धार, जिस से ना केवल जल की आपूर्ति में सुधार होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। यह सभी विकास कार्य नगर पंचायत के समग्र विकास और नागरिकों की भलाई के लिए किए जा रहे हैं।वही नगर पंचायत के द्वारा लगभग सात सौ कंबल का वितरण किया गया।इस बैठक में अतिक्रमण,साफसफाई,समेत अन्य विकास कार्यो पर चर्चा हुई ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें