मझगांव में पंचायत सेवक को गई विदाई
डुमरी। प्रखंड मझगांव पंचायत भवन में मुखिया ज्योति बहेर देवी की अध्यक्षता में पूर्व पंचायत सेवक सोमनाथ साहू की विदाई और नए पंचायत सेवक अशोक गुप्ता के

डुमरी। प्रखंड मझगांव पंचायत भवन में मुखिया ज्योति बहेर देवी की अध्यक्षता में पूर्व पंचायत सेवक सोमनाथ साहू की विदाई और नए पंचायत सेवक अशोक गुप्ता के स्वागत किया गया। पंचायत मुखिया और उप मुखिया ने दोनों सेवकों को माला और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।वहीं लोगों ने स्वागत गीत गाकर नए पंचायत सेवक का अभिनंदन किया,जबकि पूर्व पंचायत सेवक को विदाई गीत के साथ विदा किया गया। सोमनाथ साहू ने ढाई वर्षों तक पंचायत में सेवा दी और विकास कार्यों में सहयोग किया। पंचायत मुखिया ने विश्वास जताया कि नए पंचायत सेवक अशोक गुप्ता भी इसी समर्पण से कार्य करेंगे। मौके पर उप मुखिया ब्रजेंद्र गोपाल सिंह, एएनएम सुषमा, वार्ड सदस्य, सहिया और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।