छात्र शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति होती है: डॉ.आशुतोष
एबीवीपी गुमला नगर इकाई की कार्यकारिणी घोषित एबीवीपी गुमला नगर इकाई की कार्यकारिणी घोषितएबीवीपी गुमला नगर इकाई की कार्यकारिणी घोषितएबीवीपी गुमला नगर इक

गुमला संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गुमला नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार की गई। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.आशुतोष झा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति होती है। इसलिए छात्रों को संस्कारवान और चरित्रवान बनकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। विद्यार्थी परिषद ज्ञान,शील और एकता के मंत्र के साथ छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण का कार्य कर रही है। विभाग संगठन मंत्री देवी सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में देशभक्ति और समाज के प्रति संवेदना जागृत करने का कार्य करती है। संगठन छात्रों को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देता है। इस दौरान नगर इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डॉ.जी भवानी रजक को नगर अध्यक्ष, अशोक, डॉ.अभिनव कुमार और सुमित कुमार को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। सोनू खड़िया को नगर मंत्री, जबकि मृणाल केसरी, सूरज कुमार, प्रकाश साहू और नमिता उरांव को सहमंत्री नियुक्त किया गया। अन्य प्रमुख पदों में विष्णु सिंह (कार्यालय मंत्री), मनीष भगत (नगर एसएफडी प्रमुख), विवेक उरांव (नगर एसएफएस प्रमुख), सनी कुमार (नगर खेलो भारत प्रमुख),जागृति पंडा (नगर कला मंच प्रमुख) और शिव शंकर पाठक (नगर एनएसएस प्रमुख) शामिल हैं। अरुण उरांव (नगर छात्रावास प्रमुख), बादल नायक (नगर एनसीसी प्रमुख), केशव मुंडा (विद्यालय प्रमुख) और राजेश कुमार (स्टडी सर्किल प्रमुख) के रूप में कार्यभार संभालेंगे। कार्यकारिणी में रूपेश मल्हार,रोमा कुमारी, अनुप उरांव, बालवीर उरांव, रामचंद्र उरांव और महेश साहू को भी शामिल किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।