Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsPotka Village Committee Meeting Key Decisions on Forest Feast Youth Teams and Gram Pradhan Appointments

पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति की बैठक में कई निर्णय पारित

पोटका ग्राम प्रधान समिति की बैठक शनिवार को फुटबॉल मैदान में हुई। बैठक में 28 फरवरी को रंकिणी मंदिर में वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 16 विवादित ग्राम प्रधानों की सूची...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSun, 16 Feb 2025 02:39 PM
share Share
Follow Us on
पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति की बैठक में कई निर्णय पारित

पोटका। पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति पोटका की बैठक शनिवार को प्रखंड स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष उतम सिंह ने किया। बैठक में कई बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। बैठक में अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह 28 फरवरी को रंकिणी मंदिर जादूगोड़ा में आयोजित करेंगे। बैठक सर्वसम्मति से विभिन्न गांव के कुल 16 ग्राम प्रधान को विवादित मानते हुए अंचलाधिकारी को सूची सौंपा एवं जांच कर कार्रवाई करने की मांग रखा। उन्होंने कहा कि वैसे  ग्राम प्रधान  जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके परिवार से अनुकंपा के आधार पर वंशज के बड़े बेटे को ग्राम प्रधान बनाने की मांग रखा गया। बैठक में प्रत्येक राजस्व ग्राम में 15-15 युवाओं का एक टीम तैयार किया जाएगा जो पुलिस एवं प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान बनमाली महतो, आशीष मंडल, दुर्गा पद धीर, हेमंत भकत, कौशिक गोप, मनोरंजन सिंह, सुबल चंद्र भकत,सिमंत हांसदा, सुब्रत पुरान, जगदीश सिंह मायदास मुर्मू सहित 60 से अधिक ग्राम प्रधान उपस्थित थे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें