आपूर्ति विभाग के अवर सचिव और डीएसओ ने एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया
चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार क्षेत्र में स्थित एसएफसी गोदाम का निरीक्षण खाद्य और उपभोक्ता विभाग के अवर सचिव संजय प्रसाद और जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर ने किया। गोदाम की स्थिति और खाद्यान्न...

चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार क्षेत्र के नागानल मंदिर के पास स्थित एसएफसी गोदाम का शनिवार की शाम को झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग के अवर सचिव संजय प्रसाद और पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में खाद्यान्न पंजी का निरीक्षण किया। गोदाम की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस गोदाम में क्या-क्या कमी है, की जानकारी प्राप्त की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी ने बताया कि टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया ताकि गोदाम को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। ताकि सरकार गोदाम की जरूरतों को पूरा कर सके। इस मौके पर प्रभारी गोदाम व्यवस्थापक कृष्णा मुंडा उपस्थित थे। इस टीम ने चाकुलिया के अलावे करनडीह, मुसाबनी, गुड़ाबांदा, पोटका, डुमरिया के एसएफसी गोदाम का भी निरीक्षण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।