रामगढ़ आश्रम हाता में यज्ञानुष्ठान का समापन
पोटका के प्राचीन गुरुकुल आश्रम में माघी पूर्णिमा के अवसर पर 57 वां महायज्ञानुष्ठान और अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। अंतिम दिन 9 ब्राह्मण कुमारों का यज्ञोपवीत संस्कार विधि विधान से किया गया।...

पोटका, संवाददाता। पोटका के प्राचीन गुरुकुल आश्रम रामगढ़ हाता में माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर प्रसिद्ध पांच दिवसीय 57 वां महायज्ञानुष्ठान, अखण्ड हरिनाम संकीर्तन एवं नवम विष्णु यज्ञ का आयोजन सोमवार को संपन्न हुआ। यज्ञानुष्ठान के अंतिम दिन 9 ब्राह्मण कुमारों(बालकों) का यज्ञोपवीत संस्कार विधि विधान से मुख्य पुजारी सुंधाशु शेखर मिश्रा के निर्देशन में टीम द्वारा किया गया। यज्ञोपवीत संस्कार के 16 संस्कारों में मुख्य रूप से बालकों को गर्भाधान, जातकर्म, चूड़ाकरण, उपनयन, सोमावर्तन, सीमांत उन्नयन, अन्नप्राशन, निष्क्रिमण संस्कार की शिक्षा दी गई। तदुपरांत बाजे-गाजे के साथ रुसिकागमन यात्रा निकाली गई जो आश्रम से निकल कर चौंक का भ्रमण किया। पुरोहित चिंतामणि त्रिपाठी द्वारा बालकों से आश्रम परिसर में वृक्षारोपण भी कराया गया। इसके पूर्व पांच दिन से चल रहे हरिनाम संकीर्तन धूलट के साथ पूरा हुआ तथा पूर्णाहुति कर यज्ञानुष्ठान का समापन किया गया। उत्कलीय ब्राह्मण समाज पोटका राजनगर द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार में सहयोग किया गया। इस अवसर पर सुनील महतो, चंद्रावती महतो, मनोज राम, पंडित दिलीप पंडा, अनिरुद्ध गोप, यादवेन्द्र भट्टाचार्य, राजेश मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, चिन्मय शर्मा, सूर्य कुमार कर, योगेश दास, मुरलीधर मिश्रा, सूर्यकांत दास, सुरेश महापात्र, प्रकाश मिश्रा, श्रीमंत पांडेय, जगन्नाथ यादव, सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।