Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWoman Attempts Suicide by Consuming Pesticide After Domestic Dispute in Gadhwa

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा के कांडी गांव में ललिता देवी ने पति के साथ नोंकझोंक के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 23 Feb 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। जिलांतर्गत कांडी गांव निवासी रणजीत राम की पत्नी ललिता देवी ने शुक्रवार शाम कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आपस में नोंकझोंक हुआ था। उसी बात से आक्रोशित होकर ललिता ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे कांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें