Training on U-DISE Plus Progression for School Principals in Shri Banshidhar Nagar ई विद्या वाहिनी एप में उपस्थिति बनाने का निर्देश, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTraining on U-DISE Plus Progression for School Principals in Shri Banshidhar Nagar

ई विद्या वाहिनी एप में उपस्थिति बनाने का निर्देश

श्रीबंशीधर नगर में प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में सभी प्रधानाध्यापकों को यू डायस प्लस प्रोग्रेसन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक राजकुमार कुशवाहा ने स्टूडेंट्स प्रोग्रेशन की जानकारी दी।...

Sat, 7 June 2025 12:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share
ई विद्या वाहिनी एप में उपस्थिति बनाने का निर्देश

श्रीबंशीधर नगर। प्रखंड संसाधन केंद्र अधौरा में प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय और नव प्राथमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय की उपस्थिति में यू डायस प्लस प्रोग्रेसन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक एमआईएस को ऑर्डिनेटर राजकुमार कुशवाहा के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में कुशवाहा ने उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों को यू डायस प्लस में स्टूडेंट्स प्रोग्रेशन को लेकर विस्तृत जानकारी दिया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ने उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों को ई विद्या वाहिनी एप में शिक्षक व स्टूडेंट्स की उपस्थिति बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण में शिक्षक नित्यानंद तिवारी, अनूप कुमार विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, अमर जायसवाल, मीरा कुमारी, संध्या कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।