दवा व्यवसायी को पुत्र शोक
मझिआंव नगर पंचायत के निवासी दवा व्यवसायी सूचित जायसवाल के छोटे पुत्र वरूण जायसवाल की रांची में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 32 वर्षीय वरूण बीमार चल रहा था और उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 27 April 2025 02:17 AM

मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र के मझिआंव कला निवासी सह दवा व्यवसायी सूचित जायसवाल के छोटे पुत्र 32 वर्षीय वरूण जायसवाल उर्फ गोलू जायसवाल की मौत रांची में इलाज के क्रम में शनिवार दोपहर हो गई। वह बीमार चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत पर व्यवसायी संघ अध्यक्ष नीरज कमलापुरी, दवा व्यवसायी पवन कुमार, अशोक कमलापुरी, नागेंद्र सिंह, धंनजय सोनी, मारुति नंदन सोनी, विकास कालिया, विजय कुमार यादव, रवि कमलापुरी सहित अन्य ने शोक जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।