Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSuccessful Monthly Lok Adalat Resolves 103 Cases in Garhwa Collects Revenue of Over 18 Lakh

मासिक लोक अदालत में 103 मामलों का हुआ निष्पादन

गढ़वा में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें 103 मामलों का निष्पादन किया गया और विभिन्न विभागों से 18 लाख 87 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूला गया। प्रधान जिला जज नलिन कुमार ने सुलह समझौते के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 27 April 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
मासिक लोक अदालत में 103 मामलों का हुआ निष्पादन

गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज सह डीएलएसए चेयरमैन नलिन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 103 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के 18 लाख 87 हजार 500 रुपये राजस्व की वसूली की गई। लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए अनुमंडल व्यवहार न्यायालय नगर ऊंटारी सहित 7 बेंचों का गठन किया गया था। मौके पर प्रधान जिला जज नलिन कुमार सिंह ने कहा कि सभी सुलहनीय मामलों का निष्पादन लोक अदालत में सुलह समझौते से आसानी से किया जा सकता है लेकिन इसके लिए वादकारी वर्षों तक अदालत का चक्कर लगाते रहते हैं। उनकी मेहनत की कमाई व्यर्थ में जाता है। वहीं शारीरिक व मानसिक उलझन का शिकार होते हैं। मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से भी सुलह समझौता कराया जाता है। पक्षकार अपनी सहमति से पहल कर मामले का निष्पादन कराएं। अदालत का भी बोझ कम करें और फिजूल खर्ची से बचें।

उन्होंने मामले के निष्पादन के लिए आगे आकर सुलह समझौता करने की बात कही। लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए गठित किए गए बेंचों में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय कौशल किशोर झा, जिला जज शिवनाथ त्रिपाठी, एसीजेएम कुमार विपुल, मुंसीफ अभिनव त्रिपाठी और नगर ऊंटारी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय से जिला जज संजय कुमार सिंह, एसीजेएम अरविंद कुमार कच्छप के नाम शामिल हैं। निष्पादित किए गए मामलों में न्यायालय में लंबित सुलहनिया के 25 मामले, विद्युत विभाग के 76 मामले, एमवी वाद का एक मामला, सिविल वाद का एक मामला सहित 103 मामले शामिल हैं। वहीं विभिन्न विभागों के 18 लाख 87 हजार 500 राजस्व की वसूली हुई। मामले के निष्पादन में प्रमोद कुमार दुबे राजेश कुमार कुशवाहा, विकास कुमार, सूर्य देव चौधरी ने अहम भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें