Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsMotorcycle Accident on NH 343 Leaves Two Seriously Injured

मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल

गढ़वा के NH 343 पर शनिवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नंदन उरांव और आशीष राम शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल भंडरिया मोड़ के पास अनियंत्रित...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 27 April 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल

गढ़वा। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रंका थानांतर्गत बिश्रामपुर गांव निवासी राजेश उरांव का पुत्र नंदन कुमार उरांव और गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी भोला राम का पुत्र आशीष कुमार राम शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आशीष कुमार की बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भंडरिया जा रहे थे। उसी क्रम में भंडरिया मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें