तीन बच्चों को साथ लेकर मुंबई से प्रेमी के घर पहुंची महिला
मझिआंव की 31 वर्षीय रंजू देवी ने अपने प्रेमी नकुल के साथ न्याय की गुहार लगाई। वह अपने पति के साथ बच्चों के साथ रहती थी, लेकिन एक प्रेम संबंध के कारण उसे कई बार मारपीट का सामना करना पड़ा। अंततः प्रेमी...

मझिआंव, प्रतिनिधि। थाना बोदरा गांव से मुंबई से अपने तीन बच्चों के साथ प्रेमी के घर पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है। 31 वर्षीया रंजू देवी ने बताया कि वह अपने पति अनिल चौधरी के साथ पुणे के बंगोली नाम स्थान पर अपने बच्चों के साथ रहती थी। उसकी शादी यूपी के सोनभद्र जिला के नैन कदवा गांव में हुई थी। वह तीन पुत्र 11 वर्षीय पुत्र श्री प्रकाश, 8 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश और पांच वर्षीय पुत्र रजनीकांत के साथ रहती थी। वहीं मझिआंव थानांतर्गत बोदरा गांव निवासी 26 वर्षीय नकुल विश्वकर्मा भी भाड़े के मकान में रहता था। वह पति के साथ ही प्लांट में काम करता था। मकान अगल-बगल में होने के कारण दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ने लगा। दोनों एक दूसरे के साथ मिलने लगे। उसी क्रम में पति ने उसे प्रेमी नकुल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में एक दिन देख लिया। उसके बाद उसे साथ मारपीट की। पति और प्रेमी के साथ भी मारपीट हुई। उसके बाद प्रेमी नकुल उसे बच्चों के साथ लेकर गढ़वा आ गया। उसके बाद जगह बदल- बदल कर कुछ दिन रखा। वह अपने मायके कांडी थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव में भी रही। वहां से उसे उसके माता पिता ने भी बच्चों के साथ भगा दिया। उसके बाद अपनी बहन हरिहरपुर थानांतर्गत हुरका गांव में रही। वहां से भी उसके जीजा ने उसे भगा दिया। बाद में प्रेमी ने उसे उसके भाई के जिला मुख्यालय स्थित ऊंचरी में स्थित आवास पर रखा गया। वहां से वह प्रेमी के गांव बोदरा जाने के लिए दबाव बनाया तो उसके घर के लोगों ने विरोध किया। बाद में वह वहां से गढ़वा लाने के बहाने मझिआंव बाजार में ही छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद से वह दर दर भटक रही है। मामले में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि महिला आई थी। उसे गढ़वा महिला थाना जाने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।