लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के पुन: अध्यक्ष बने डॉ असजद
फोटो संख्या एक: लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ असजद व अन्य लोग जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद वैंक्वेट हॉल में लायंस क्लब ऑ

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद वैंक्वेट हॉल में रविवार को लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की बैठक हुई। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी ने की। यह बैठक सत्र 2025-26 के नए अध्यक्ष, सचिव व अन्य नए पदाधिकारियों का चयन करने व नए सदस्य बनाने के लिए आयोजित की गई थी। डॉ असजद को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। बैठक की शुरुआत हाल ही में बने उप जिलापाल कंचन साहू का स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। बैठक में नवनिर्वाचित उप जिलापाल कंचन ने लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और लायंस फ्रटर्निटी ऑफ गढ़वा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह जीत उनका अकेले की नहीं है बल्कि सभी सदस्यों की जीत है। बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए बैठक में सभी के सहमति से मणिभद्र सिंह, डॉ सुशील कुमार, धर्मवीर कुमार को क्लब का नया सदस्य मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों के चयन को लेकर सभी के सर्वसम्मति से राकेश पाल को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। उनकी सहमति से दो अन्य सदस्य सरोज सिंह और आशीष मित्रा को नियुक्त किया गया। उसके बाद क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा वर्तमान कार्यकाल के कार्यों की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से निर्विरोध एक बार पुनः डॉ असजद को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपेंद्र कुमार ठाकुर को सचिव और अनिल सोनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर डॉ असजद ने एक बार फिर अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम सेवा कार्य में सबसे आगे रहता है। चाहे स्वास्थ्य से संबंधित हो या शिक्षा, पर्यावरण या अन्य सामाजिक कार्य सभी में बेहतर कर रहा है। उसमें आप सभी का भरपूर योगदान रहा। क्लब के नवनिर्वाचित सचिव उपेंद्र और कोषाध्यक्ष अनिल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मौके पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी के राम नारायण प्रसाद और लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
अरुण सोनी बने प्रथम उपाध्यक्ष और सह सचिव देवेंद्र गुप्ता
उसके अलावा मौके पर प्रथम उपाध्यक्ष अरुण सोनी, द्वितीय उपाध्यक्ष राकेश पाल, तृतीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, सह सचिव देवेंद्र गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष पूनमचंद कांस्यकार, मेंबरशिप चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार ठाकुर, क्लब चेयरपर्सन लीडरशिप परेश कुमार तिवारी, क्लब सर्विस चेयरपर्सन कंचन साहू, क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन विश्वास शर्मा, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर ज्योति प्रकाश, चेयरपर्सन फंड राइजिंग संतोष कश्यप, लायन टैमर सरोज सिंह, टेल ट्विस्टर मनोज कश्यप व अन्य सदस्यों का चयन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।