मन से करेंगे मनन तो जिंदगी की सारी समस्याओं का होगा हनन: देवी प्रतिभा
फोटो केतार एक: शतचंडी महायज्ञ में प्रवचन देती देवी प्रतिभा मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ और सरयूदास रामलीला मैदान में श्रीमद् भा

केतार, प्रतिनिधि। मां चतुर्भुजी भगवती मंदिर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ और सरयूदास रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक देवी प्रतिभा ने कथा के दौरान कहा कि भगवान इंद्र को जब अपने में अभिमान हो गया था तब उन्होंने ब्रजवासियों को वर्षा कर उन पर कहर बरपाया। चारों ओर हाहाकार मच गई। गांव जलमग्न होने लगे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उंगली पर उठा लिया। उससे गांव के सभी लोग गोवर्धन पर्वत के नीचे आ गए और वहां शरण ली। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अभिमान नष्ट कर गिरिराज की पूजा कराई थी। तब सभी बृजवासियों ने गोवर्धन पहुंचकर गोवर्धन पर्वत का पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज भी वृदांवन में बांके बिहारी को दिन में आठ बार भोग लगाया जाता है। पूरे सात दिन भगवान श्रीकृष्ण ने भूखे प्यासे गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा था। उन्होंने कहा कि मन से नमन और मन से मनन करेंगे तो जिंदगी की सारी समस्याओं का हनन हो जाएगा।
उन्होंने कथा में गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग प्रसाद का वर्णन किया। गिरिराज जी की कथा श्रवण कराते हुए छप्पन भोग लगाया गया। श्रद्धलुओं ने अपने अपने घरों से 56 प्रकार के भोजन बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाए। कथा में पूतना उद्धार और बकासुर वध का वृतांत सुनाते हुए उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म व बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जो जीव भगवान के सामने आ जाए उसका भगवान उद्धार कर देते हैं, चाहे वह मनुष्य हो या राक्षस। कालिया नाग की कथा सुना बताया कि नदियों को साफ रखो। मां नर्मदा में स्नान करने जाएं तो सफाई करें और गंदगी करने से लोगों को रोकें वह जगत जननी मां है। ग्वालों और गोपियों ने कई वर्षों तक तप किया था। तब भगवान ने उनके बीच अवतार लेकर उनको आनंद प्रदान किया। देवी प्रतिभा ने कहा कि भगवान की शरण में जाने वाले अधम और अत्याचारी भी परम गति को प्राप्त हो जाते हैं। भगवान अपने भक्तों के बस में रहते हैं ताकि उनके ऊपर आने वाली बाधाओं को दूर कर सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।