ग्रामीणों ने योजना में अनियमितता का लगाया आरोप
गोदरमाना के मदगड़ी-क पंचायत में 15वें वित्त की राशि के दुरुपयोग का आरोप मुखिया प्रेमीली देवी पर लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण में निर्धारित मानक का पालन नहीं किया गया। पंचायत प्रतिनिधि...

गोदरमाना, प्रतिनिधि। भंडरिया प्रखंड अंतर्गत मदगड़ी- क पंचायत में 15वें वित्त की राशि के उपयोग में भारी अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने मुखिया प्रेमीली देवी पर लगाया है। ग्रामीण विनोद कुशवाहा, सिकंदर कुशवाहा, कृष्णा महतो, रविंद्र कुशवाहा, भागीरथी महतो, कमलेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, सत्येंद्र सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि 15वें वित्त की राशि का भारी दुरुपयोग किया जा रहा है। भोलाराम के घर से पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली का दोनों ओर दीवाल का निर्माण 10 इंच करना था। उसकी जगह पांच इंच ही बनाया गया। वहीं नाली निर्माण का न तो कहीं पर बोर्ड लगाया गया है न तो राशि अंकित की गई है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजू नायक ने बताया कि जानकारी के अभाव में रोजगार सेवक के कहने पर नाली का निर्माण में 5 इंच का दीवाल बना दिया गया था। जब जाकर देखा तो उसे तुड़वाकर पुन: 10 इंच का नाली का दीवार बनवाया जा रहा है। किसी तरह की अनियमितता नहीं बरती जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।