Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa News9-Year-Old Anita Kumari Injured After Falling from Ber Tree in Garhwa
बेर के पेड़ से गिरकर घायल
गढ़वा के बूढ़ी गम्हार गांव में नौ साल की अनीता कुमारी बेर के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने घर के पास बेर तोड़ने गई थी। गिरने की आवाज सुनकर परिजनों को जानकारी मिली और उसे इलाज के लिए...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 25 Feb 2025 12:31 AM

गढ़वा। सदर थानांतर्गत बूढ़ी गम्हार गांव निवासी बैजनाथ भुइयां की पुत्री नौ वर्षीया अनीता कुमारी बेर के पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अनीता अपने घर से कुछ दूरी पर बेर के पेड़ पर चढ़कर बेर तोड़ रही थी। उसी क्रम में वह नीचे गिरकर घायल हो गई। आसपास मवेशी चराने वालों में शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसके बाद उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।