Murder of 35-Year-Old Man in Gopikandar Family in Mourning 35 वर्षीय युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsMurder of 35-Year-Old Man in Gopikandar Family in Mourning

35 वर्षीय युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

गोपीकांदर थाना क्षेत्र में लखीबाद गांव के पास एक 35 वर्षीय छूतर हांसदा की हत्या कुटासी से की गई। घटना तब हुई जब वह दुर्गापुर से अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने आरोपी सुखलाल देहरी को गिरफ्तार किया है,...

Sun, 8 June 2025 05:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share
 35 वर्षीय युवक की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

गोपीकांदर। गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीबाद गांव के चेप्टो घुटू के पास 35 वर्षीय छूतर हांसदा को बीते शाम कुटासी से प्रहार कर हत्या कर दिया गया। यह घटना शनिवार शाम को सात बजे उस समय हुई जब मृतक छूतर हांसदा सप्ताहिक हटिया दुर्गापुर से वापस अपना घर अमरपुर साईकिल पर सवार होकर लौट रहा था। घटना की जानकारी गोपीकांदर की थाना पुलिस को मिलते ही एस आई धर्मल मांझी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में ले लिया। घटना का अनुसंधान करते हुए पीड़ित परिवार के निसंदेह पर अमरपुर गांव के आरोपी सुखलाल देहरी को पकड़ लिया गया।

सात ही हत्या में प्रयोग किया गया कुटासी को भी बरामद कर लिया गया है। सुखलाल देहरी के हाथ पैर एवं कपड़े में खून का धब्बा का निशान था। इस संबंध में थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इधर थानेदार सुमित कुमार भगत ने लाश को अपने कब्जे में लेकर गोपीकांदर थाना ले जाया गया। जहां पर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को सुबह पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। इधर घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक छूतर हांसदा शनिवार को सप्ताहिक हटिया दुर्गापुर गया हुआ था। अपना सौदा करने के पश्चात वापस अपना घर दुमका जिला गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव अपना घर लौट रहा था। आरोपी सुखलाल देहरी के बयान के अनुसार दुर्गापुर हटिया में एक कूटासी को खरीद कर लखीबाद चेपठू घुटू में छूतर हांसदा का इंतजार में था। जैसी ही छूतर हांसदा साईकिल से पहुंचा वैसे ही उस पर हमला कर दिया। थाना पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए कूटासी को जप्त कर लिया गया है। साथ ही खून से रंगा हुआ कपड़ा को भी बरामद कर लिया गया। मृतक के माथा में बाई ओर कान पट्टी के पास कूटासी से मारकर चकनाचूर कर दिया गया है। मृतक का साईकिल को भी बरामद कर लिया गया है। इधर पीड़ित परिवार वालों का रो रोकर बेहाल है। मृतक के भाई सोम हांसदा के फर्द बयान के आधार पर अमरपुर निवासी सुखलाल देहरी को हत्या का आरोपी बनाया गया है। इसी के आधार पर गोपीकांदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जिसका कांड संख्या 25 / 8-6-2025 धारा 103 (1) बी एन एस है। इधर छूतर हांसदा की हत्या होने से परिवार में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं परिवार में एक मात्र खेती मजदूरी कर परिवार चला रहा था। अब उसका परिवार में उसकी पत्नी 32 वर्षीय चम्पा मुर्मू, बेटी 14 वर्षीय बहामुनी हांसदा, बेटा 10 वर्षीय आकाश हांसदा तथा बेटी 7 वर्षीय सोनोती हांसदा बच गई है। अब बच्चों की पढ़ाई लिखाई में भारी समस्या पैदा हो गई है। लखीबाद गांव का चेपटूघुटू में कई हत्याएं हो चुकी है। यहां तीन गांवों के बीच में सुनसान वीरान जगह है। गांव से दूर रहने एवं पत्थर खदान के गड्ढे होने से हमेशा खतरा बना रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।